नरायनपुर। क्षेत्र के भलवां गांव के ताजिया के जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन के एक झंडा संपर्क में आ गया। इससे झंडा लेकर चल रहे चार किशोर झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गइ।
भलवा गांव के एकलाख अंसारी ने बताया कि गांव के बेलाल अंसारी, अबू बकर सिद्दीकी, बबलू सिद्दीकी और लकी अंसारी ताजिया के आगे झंडा लेकर चल रहे थे। रेलवे ओवरब्रिज से पहले चढ़ाई के समय असंतुलित होकर झंडा हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे चारों लोग झुलस गए।
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, नरायनपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई सुजीत पटेल ने बताया कि साहूपुरी से चुनार के लिए हाईवोल्टेज विद्युत की सप्लाई की जाती है। इसी लाइन के संपर्क में आने से हादसा हुआ है।