फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोता दिलाने के बहाने पांच साल की बालिका का अपहरण, रात में नकाबपोश घर के पास छोड़कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के बड़े बगीचा से अपने भाई व पड़ोस के बच्चों संग खेल रही बालिका सोमवार की शाम लापता हो गई। शाम को अपहरण हो जाने को लेकर परिजन परेशान हो गए। रात में कोई नकाबपोश बालिका को छोड़ गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी पांच वर्षीय बालिका अपने भाइयों व मोहल्ले के बच्चों के साथ पटेगरा नाला पुल के पास सोमवार की शाम खेलने गई थी। इस दौरान मास्क लगाए एक व्यक्ति साइकिल सवार होकर आया और बच्चों से कहने लगा कि किसको किसको तोता लेना है। बालिका ने तोता लेने की बात कही। साइकिल सवार उसे बैठकर ले गया। कुछ देर बाद बच्चे भाग कर घर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दिया। बताया कि एक व्यक्ति तोता देने के बहाने बालिका को ले गया । परिजनों ने आनन-फानन में विंध्याचल कोतवाली में इसकी सूचना दे दी। बालिका गायब होने की सूचना मिलते ही धाम चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र बालिका की खोज बीन में जुट गए। घटनास्थल पर पहुंच कर बच्चों से पूछताछ कर रहे थे कि अचानक खबर मिली कि एक नकाबपोश व्यक्ति घर से 30 मीटर दूर रात 10 बजे बच्ची को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने बालिका को परिजनों को सौंप मामले की जांच में जुटी है। विंध्याचल कोतवाल वेद प्रकाश राय ने बताया कि बालिका खेलने गई थी। वापस आ गई। परिजनों ने गड्ढे में डूबने की सूचना दी थी। तो खोजबीन की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें