फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: यूपी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी समूह की 5 महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश दिवस 24 जनवरी को हो। इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित होगा। इसमें शामिल होने के लिए जिले से भी समूह की पांच महिलाएं जा रही हैंं। डीसी एनआरएलएम रमाशंकर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित समूहों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच महिलाओं को लखनऊ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इसके लिए 23 जनवरी को विकास भवन से लखनऊ के लिए एक बस रवाना होगी। इसी बस से समूह की महिलाओं के साथ, किसान, गायक कलाकार, उद्यमी लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय इंटर काॅलेज में लगेगी विकास प्रदर्शनी -मिर्जापुर। उप्र दिवस पर 24 जनवरी को नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज के मैदान में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के 34 स्टाॅल लगाए जाएंगे। इसमें विकास की जानकारी देंगे। इसमें समूह के स्टाॅल के साथ साथ नेडा, उद्यान विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के स्टाल शामिल होंगे। परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के विकास का खाका प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें