फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच और लोग डायरिया की चपेट में आए

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया क्षेत्र में डायरिया तेजी से फैल रहा है। शनिवार को डायरिया से पीड़ित पांच और मरीज बढ़ गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार की रात डायरिया से दो बालकों की मौत होने के बाद विभाग हरकत में आया। एडीओ पंचायत 15 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा कर साफ-सफाई करा रहे हैं। इसके बाद भी शनिवार को पांच लोग डायरिया की चपेट में आ गए। बस्ती में डायरिया की चपेट में आने से दो बालकों की मौत हो गई थी और 15 लोग बीमार हो गए थे। बीमार लोगों का उपचार घर व नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौंधा में चल रहा था। हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने 13 को डिस्चार्ज कर दिया। एक मरीज 60 वर्षीय कैरी की हालत गंभीर होने पर मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। शनिवार की सुबह दलित बस्ती निवासी राजेश कुमार की सात वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी, रामगोपाल की 17 वर्षीय पुत्री ममता, गीता (30) पत्नी उमाशंकर, संतरा (30), श्यामबाबू (58) को उल्टी दस्त शरू होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौंधा में भर्ती कराया गया। जहां उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में गांव में मौजूद है। उल्टी-दस्त शुरू होने पर तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौंधा में एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें