फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी, आभूषण समेत पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के चंदईपुर में बुधवार की रात को सराफा दुकान का शटर चांड़कर चोरों ने नगदी आभूषण समेत पांच लाख का सामान चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पहुंचे दुकानदार ने दुकान खोला तो सामान बिखरा हुआ था। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज निवासी रजनी सोनी की स्मृति ज्वेलर्स नाम से देहात कोतवाली क्षेत्र के चंदईपुर में दुकान है। बुधवार की रात को दुकान बंद कर दुकान मालिक घर चला आया। देर रात को चोरो ने ईट-पत्थर से शटर का ताल तोड़कर, शटर को चाढ़कर उसमें रखे नगदी और आभूषण समेत पांच लाख का सामान चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने शटर चड़ा देखकर इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। चोरी की सूचना पर दुकान मालिक के होश उड़ गए। वह दुकान पर पहुंचा कर देखा तो सामान बिखरा था। उसने पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी गई। रजनी सोनी ने तहरीर देकर बताया कि उसके दुकान के अंदर से 20 ग्राम का एक सोने का हार, 12 ग्राम का झुमका, एक चैन 11 ग्राम का, 45 ग्राम का अन्य सोने की सामग्री, वही लगभग ढाई किलो चांदी के सामग्री उठा ले गए। 15 हजार नगद भी काउंटर में रखा था। चोर उसे भी ले गए। मामले में तहरीर मिलने के बाद अब पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें