फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक की टक्कर से दंपती समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। क्षेत्र के मोहनपुर के पास हाईवे पर शुक्रवार की शाम ट्रक ने बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पति-पत्नी, दो जुड़वा पुत्र और पुत्री घायल हो गईं। पड़री पुलिस ने घायलों को पड़री अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला और उसके पुत्र दीपांक को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। चुनार थाना क्षेत्र गोल्हनपुर अतरी गांव निवासी श्याम सुन्दर बिंद (35) देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अपने ससुराल सारीपुर गांव से बाइक पर अपनी पत्नी सीमा देवी (32), दो जुड़वा पुत्र दीपांक (2), आदित्य (2) और पुत्री अंशिका (4) को बाइक पर बैठाकर अपने गांव चुनार थाना क्षेत्र के गोल्हनपुर अतरी जा रहे थे। पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास मिर्जापुर से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे सभी घायल हो गये। पत्नी सीमा देवी व पुत्र दीपांक गंभीर चोट लगी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पड़री वीरेंद्र कुमार सिंह पटेल मौके पर पहुंचे और अपने वाहन से घायलों को पड़री अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. आनंद कुमार सिंह ने सीमा देवी व दीपांक को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें