फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में कूड़े में जलते मिले पांच सौ के नोट

Mon, 28 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
पांच सौ रुपये के जले नोट मिले
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का पोखरा स्थित मां वैष्णोपुरम कालोनी के एक खाली प्लॉट में सोमवार की सुबह कूड़े के ढेर में पांच-पांच सौ के नोटों की गड्डियां जलने की खबर लगते ही भीड़ जुट गई। कुछ लोग अधजले नोट उठा भी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को दो जले नोट मिले। पुलिस नोटों के मालिक का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


उधर, लोगों का कहना है कि यह किसी का काला धन हो सकता है। इससे पहले 11 नवंबर को कटरा कोतवाली क्षेत्र के नारघाट में गंगा में बड़ी संख्या में एक-एक हजार के नोट बहा दिए गए थे। मां वैष्णोपुरम कालोनी में सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे दो सफाई कर्मी पहुंचे। कालोनी की सफाई करते हुए घूरन के खाली प्लाट में कूड़े इकट्ठा कर आग लगा दी। दोनों वहीं बैठकर हाथ तापने लगे। उसी दौरान दोनों ने देखा कि एक पुराने स्वेटर में पांच-पांच सौ के नोट की गड्डियां जल रही हैं।

हो हल्ला मचने पर लोग जुट गए और कुछ लोग आग बुझाकर नोट उठा ले गए। तभी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को मौके पर दो अधजले नोट मिले। कालोनी निवासी राजेश कुमार और मूलचंद्र ने बताया कि स्वेटर में पांच-पांच सौ के नोटों की पांच गड्डियां दिखाई दे रही थीं। इससे लगभग ढाई लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह किसी का काला धन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से पांच-पांच सौ रुपये के दो जले हुए नोट मिले हैें। जांच कराई जा रही है यह किसी की शरारत या है फिर कालेधन को नष्ट किया गया है।
- कलानिधि नैथानी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें