हिलिया क्षेत्र के चंद्रगढ़ गांव में बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। इसकी चपेट में आने से पशुपालक शत्रुघ्न पाल झुलस गए।
चंद्रगढ़ निवासी राजाराम पाल अपने मवेशियों को घर से दो किमी दूर जंगल के पास हाता बनाकर चराने के लिए रखे हुए थे। जहां मंगलवार को शाम करीब छह बजे बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। पशुपालक शत्रुघ्न पाल (40) हाता के पास थे। वे भी बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए पीएचसी हलिया में भर्ती कराया गया है।