फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दी औषधि केंद्र बंद कराने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सोमवार की रात मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में बाहर की दवा मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और दुकानदार को दुकान बंद कराने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सोमवार की रात मंडलीय अस्पताल में डेंगू वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे थीं। अस्पताल का निरीक्षण के बाद वे जेनरिक दवा की दुकान प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पहुंचीं। जन औषधि केंद्र में उपलब्ध दवाओं का अवलोकन किया और इस बारे में वे सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस से बात करती रहीं। इस दौरान एक दवा का पैकेट ऐसा मिला जो जेनरिक नहीं था। ब्रांडेड दवा जन औषधि केंद्र में मिलने पर जिलाधिकारी ने दुकानदार से कड़ी नाराजगी जताई और ऐसा करने पर दुकान बंद कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें