फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जानलेवा हमला करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बंधवा महावीर मोड़ के पास घर जा रहे व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोप में पांच लोगों को पुलिस ने रविवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में एक बाल आरोपी भी है।
विज्ञापन

यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओपी सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि विंध्याचल थाना क्षेत्र के रेहड़ा चुंगी निवासी गौरी शंकर गुप्ता (45) बीते शुक्रवार की रात काम से घर लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से दो बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने अंधेरा की आड़ में गाड़ी रोक कर चाकू से हमला कर दिया। गौरी शंकर को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई गई।उन्होंने बताया कि गौरी शंकर की पत्नी नीलम गुप्ता की तहरीर पर तीन नामजद व अन्य अज्ञात पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज कर सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा के नेतृत्व में टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। रविवार को थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने चार आरोपियों रामू वर्मा निवासी पक्का घाट, कृष्णा सोनी उर्फ बऊवा निवासी बरतर तिराहा, करन वर्मा निवासी रेहड़ा चुंगी, विक्की वर्मा निवासी पक्का घाट व एक बाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से एक तमंचा, कारतूस, चाकू, चाकू कटर आदि बरामद हुए। चार आरोपियों को जेल और बाल आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया। घटना में प्रयुक्त दोनों बाइक भी सीज कर दी गई। रामू, कृष्णा सोनी व विक्की वर्मा पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें