फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा में छलांग लगाने वाली युवती को मछुआरों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के पक्का पुल के पास गंगा नदी में कूदी युवती को मछुआरों ने बचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती से पूछताछ के बाद उसके परिजनों को बुलाया।
विज्ञापन

पक्का पुल से बुधवार की शाम लगभग पांच बजे 21 वर्षीय युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। पास ही गंगा में मछली मार रहे मछुआरों ने युवती को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह शिवपुर वाराणसी की रहने वाली है। उसने अपने पिता का नाम भी बताया, लेकिन घटना के संबंध में और कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। कोतवाल नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती के गंगा में कूदने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। उनके आने पर ही पूछताछ के बाद पता चलेगा कि युवती ने गंगा में क्यों छलांग लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें