फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रसूता की मौत के मामले में डाॅक्टर पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों द्वारा वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित फत्तेपुर गांव के सामने मंगलवार की रात सड़क जाम किए जाने के मामले में पुलिस ने सदाफल सोनकर की तहरीर के आधार पर निजी अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के असरफाबाद गांव निवासी सदाफल सोनकर की 26 वर्षीय पत्नी बेबी सोनकर को प्रसव पीड़ा होने पर दो फरवरी को फत्तेपुर गांव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। प्रसूता की मौत होने के बाद नाराज परिजनों ने मंगलवार को वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के पास सड़क पर शव और बोल्डर रखकर जाम लगा दिया था। सीओ चुनार अशोक कुमार सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया था। इस मामले में पुलिस ने डाॅ. अशोक कुमार पटेल के खिलाफ लापरवाही के आरोप सहित एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि मृतका के पति सदाफल सोनकर की तहरीर पर डॉ. अशोक कुमार पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें