फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सावन का पहला सोमवार कल, गंगातट गुलजार

विज्ञापन
विंध्याचल दिवानघाट पर जल लेने के लिए उमड़े कांवड़िये।- संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। सावन का पहला सोमवार तीन अगस्त को है। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। गंगा तट कांवड़ियों से गुलजार हो गए हैं। मंदिरों में दर्शन-पूजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, प्रमुख मार्गों और गंगाघाटों पर कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ गई है।
विज्ञापन

नगर के रैदानी कॉलोनी स्थित श्री ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सुबह चार बजे से 11 बजे तक और शाम चार बजे से रात आठ बजे तक जलाभिषेक होगा। वहीं पंचमुखी महादेव मंदिर (बरियाघाट) और बूढ़ेनाथ मंदिर (सत्ती रोड) में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। भीड़ देखते हुए मंदिर समितियों और प्रशासन ने सुरक्षा, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा दर्शन की तैयारी पूरी कर ली है। पहले सोमवार पर पूरा शहर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा। कांवड़ियों की टोलियां बरियाघाट, वासलीगंज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज मार्ग, गिरधर चौराहा, महुवरिया, तहसील रोड, शुक्लहां, भरुहना और बरौधा होते हुए मुंहकुचवां के रास्ते शिवद्वार की ओर बढ़ती रहीं।
श्रद्धालु 80 किमी की पैदल यात्रा कर सोमवार को शिवद्वार पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
राजगढ़ : पटेहरा समेत घोरावल से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए प्रशासन ने पूरे मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती, अन्य आवश्यक इंतजाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें