फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय झोपड़ी में लगी आग, भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में प्राइमरी पाठशाला के पास स्थित झोपड़ी में पीर मोहम्मद सो रहा था, इसी दौरान देर रात लगभग एक बजे झोपड़ी में अबूझ हाल में आग लग गई। तभी झोपड़ी के अंदर सो रहे पीर मोहम्मद की नींद खुल गई और उसने झोपड़ी से भागकर जान बचायी। आग बुझाने का प्रयास किया परंतु कोई सफलता नहीं मिली। जब तक आसपास के लोगों से मदद के लिए गुहार लगाई जाती तब तक पूरी झोपड़ी जल गई। अगलगी से झोपड़ी के अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें