फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीनशेड में लगी आग, दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। बेलन बरौधा चौकी क्षेत्र के दिघुली गांव में बुधवार की देर रात एक टीन शेड के मड़हे में आग लगने से उसमें रखे करीब दो लाख रुपये के सामान जलकर राख हो गया। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने देखा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

दिघुली गांव निवासी किसान क्रीडम सिंह ने अपने घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खेत के पास टीन शेड का एक मड़हा बनाया था। वहीं सिंचाई के लिए उन्होंने एक बोर भी कराया है। क्रीडम सिंह ने बताया कि रात एक बजे के करीब वे अपने मड़हे पर ही थे, उसके बाद वे सोने के लिए अपने दूसरे मकान पर चले गए। सुबह सोकर उठने के बाद जानकारी मिलने पर जब वहां पहुंचे तो देखा कि आग की चपेट में आने से मड़हा समेत उसमें रखे सभी सामान जलकर राख हो गए थे। क्रीडम सिंह ने बताया आग लगने से मड़हे में रखा 10 क्विंटल चावल, दो क्विंटल गेहूं, एक मोटर स्टार्टर, एक स्टेपलाइजर, एक सबमर्शिबल, दो पीस दवा सप्रेयर, 10 नग सिंचाई लेंथ पाइप, एक तख्त, एक चारपाई और बिस्तर आदि जल गए हैं। पीड़ित किसान ने पुलिस व तहसील प्रशासन को सूचना देकर आग से हुई क्षति का आंकलन कर सहायता करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें