फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी वाले घर में लगी आग, दो महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। मल्लेपुर गांव में रविवार को गैस रिसाव के चलते सिलिंडर की आग से पूरा घर जल गया। घर की दो महिलाएं भी आग की चपेट में आने से झुलस र्गइं। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मल्लेपुर गांव निवासी रामचंद्र त्रिपाठी के पुत्र प्रशांत कुमार त्रिपाठी का सोमवार को विवाह है। जिसके उपलक्ष्य में रविवार को परिवार की महिलाएं भत्तवान के लिए भोजन तैयार कर रहीं थी। अचानक गैस रिसाव से कमरे में आग लग गयी। आग लगते ही भोजन बना रही महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बालू से आग बुझाने का प्रयास किया। कमरे में बंद लगभग 12 से ज्यादा महिलाओं को पड़ोसियों ने घर की दीवार तोड़ कर बाहर निकाला । किसी तरह सिलिंडर की आग पर काबू पाने के बाद घर में लगी आग को बुझाया गया। आग की चपेट में आने से राममचंद्र त्रिपाठी की पत्नी 50 वर्षीय चंद्रकला व कौशल कुमार की पत्नी 25 वर्षीय आराधना झुलसी गईं। दोनों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। आग लगने के कारण घर में रखा बिस्तर, खाद्य सामग्री जल गया, घर के शीशे टूट गए। इससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें