ड्रमंडगंज। क्षेत्र के बेलन बरौधा पुलिस चौकी क्षेत्र के बसाहीपुर गांव में रविवार की भोर में तीन बजे एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई । जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बगल में सो रहे दुकानदार व उसके परिजनों को जानकारी हुई तो शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीणों के एकत्रित होने से पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उसके बाद ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया । लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। बसाहीपुर निवासी शिवकुमार विश्वकर्मा अपने मकान में ही इलेक्ट्रॉनिक, जनरल स्टोर और सिलाई की दूकान किए है। रविवार की भोर में उनकी दुकान में अचानक आग लग गई। इससे दुकान में रखा हुआ एक लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, पांच डीटीएच, स्पीकर, होम थिएटर सहित कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व जनरल स्टोर में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। बगल के कमरे में सो रहे दुकानदार व उसके परिजनों को तब पता चला जब दुकान से धुआं उठने लगा। भुक्तभोगी के अनुसार आग से उसकी काफी क्षति हुई है। पीड़ित दुकानदार ने क्षेत्रीय लेखपाल समेत पुलिस को सूचना दे दी है।