कछवां। क्षेत्र के बरैनी ग्राम सभा में शुक्रवार को एक आटा चक्की में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे वहां रखे लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गए।
बरैनी निवासी श्याम सिंह की आटा चक्की की दुकान है, जिसे उनके भतीजे राकेश सिंह चलाते हैं। बृहस्पतिवार को रात में अचानक वोल्टेज कम हुआ और भोर में वोल्टेज बढ़ गया। इससे आटा चक्की में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से मोटर मशीन, पट्टा, पांच कुंतल गेहूं, स्टार्टर, साइकिल जल गई। आसपास के लोगों ने तुरंत बिजली विभाग में फोन कर आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद किसी तरह बालू, मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाई।