फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। नगर क्षेत्र के पट्टीकला स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में बुधवार की दोपहर रहस्यमय परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। इस हादसे के दौरान दुकान बन्द कर मालिक घर पर भोजन करने गया हुआ था। पड़ोसियों ने दुकान से धुआं व आग की लपटों को निकलता देखा तो घटना की सूचना दुकानदार को दिया। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने दुकान खोल कर किसी तरह लोगों की मदद से विद्युत आपूर्ति बन्द करा कर पानी से आग बुझाया। तब तक डीजे सहित काफी सामान जलकर राख हो गया। जय मां भण्डारी लाइट हाउस की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पट्टीकला इलाके में स्थित है। दुकान स्वामी अवधेश विश्वकर्मा बुधवार की दोपहर दुकान बन्द कर घर पर भोजन करने गया हुआ था कि तभी दुकान मे अगलगी की घटना हो गई। हादसे में प्रतिष्ठान के अंदर रखा डीजे इंस्ट्रूमेंट, केबल, झालर, पंखा, इलेक्ट्रॉनिक डेकोरेशन के उपकरण जलकर पूरी तरह राख हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें