मड़िहान। मिर्जापुर मार्ग स्थित कुनबियामार जंगल में मंगलवार को शाम को आग लग गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू किया।
मंगलवार को शाम को जब मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग स्थित कुनबियामार जंगल में धुंआ उठने लगा तो ग्रामीण परेशान हो गए। ग्रामीणों ने वनकर्मियों को इसकी जानकारी दी। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने टीम ने मौक पर पहुंचकर किसी तरह से आग पर काबू किया। वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वाहन चालक जंगल में जलता हुई सिगरेट, बीड़ी आदि फेंक देते हैं। इससे आग पकड़ लेती है।