फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे की चिंगारी से कई जगह लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। दीपावली पर्व पर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र में पटाखों की चिंगारी और दीये की लौ के चलते कई स्थानों पर लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। कई स्थानों पर लोगों ने आग बुझाई तो कई स्थानों पर फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दीपावली की रात डंकीनगंज चौकी के पास जड़ी-बूटियों के प्रसिद्ध सुकाली साव की दुकान है। दीपावली के दिन वह पूजा कर बाहर गए। नीचे दुकान में आग लग गई। धुआं उठता देख लोगों ने शोर माया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद पुुलिस की निगरानी में शटर का ताला तोड़कर टीम अंदर पहुंचकर आग पर काबू पाई। दो घंटे तक गहमा-गहमी रही। आग बुझाए जाने के दौरान लाइट कटी रही। बरियाघाट स्थित ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई थी । फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। सोमवार की रात विंध्याचल, थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड निवासी दुर्गा प्रसाद मोदनवाल के मकान के तीसरे तल पर पटाखे की चिंगारी से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। दीपावली पर्व पर लोग आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान रात एक बजे मकान के तीसरे मंजिल में पटाखे के चिंगारी से आग लग गई। इससे एसी, वाशिंग मशीन, पंखा, रजाई गद्दा, कूलर, नारियल, चुनरी, प्रसाद, पानी की टंकी सहित कई अन्य सामान जलकर राख हो गए। मकान के पहले फ्लोर पर परिवार के सभी लोग सो रहे थे। जब बिजली कटी तो सभी लोगों की नींद खुली। धुआं देखकर परिजनों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। मंगलवार की सुबह पीड़ित परिजनों ने विंध्याचल कोतवाली में लिखित सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मुआयना किया। परिवार वालों ने बताया कि लगभग दो लाख रुपये का सामान जला है। अदलहाट थाना क्षेत्र के पचेंगड़ा गांव में मंगलवार की रात बिजली के शार्ट सर्किट से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। दीवाली के दिन घर के सभी लोग पूजा पाठ करके सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पूर्व ब्लाक प्रमुख रीना सिंह पटेल के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई । धुएं के चलते लोगों को बुझाने में काफी दिक्कत हुई। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली कटवाई गई। इसके बाद सबमर्सिबल से पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान घर में रखीं कुर्सियां, साइकिल व बिजली वायरिंग पूरी तरह जली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें