फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घायल मिली महिला के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी, गला रेता गया था

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा स्थित कारखाने के पास 15 जून की सुबह गला रेतकर घायलावस्था में मिली पूर्णिया की शीला देवी (46) की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने बुधवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शीला दिल्ली से सीमांचल एक्सप्रेस से घर जा रही थी। 14 जून की शाम वह मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर उतरकर बाहर चली गई थी। इसके बाद वह कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा के पास खून से लथपथ हालत में मिली। बीएचयू में उपचार के दौरान महिला ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया।
महिला का पति संजीव कुमार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी का रहने वाला है। शादी के बाद से वह दिल्ली में रह रहे हैं। उनकी शादी 26 वर्ष पहले हुई थी। उनका 25 वर्षीय पुत्र शुभम है। शुभम ने ही उन्हें दिल्ली से सीमांचल एक्सप्रेस में बैठाया था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें