फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कोर्ट के आदेश पर अश्लील पत्र लिखने वाले तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- चुनार थाना और पुलिस अधीक्षक के यहां से भी न्याय न मिलने पर ली न्यायालय की शरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चुनार। कोर्ट के निर्देश पर चुनार पुलिस ने थाना क्षेत्र के महरछ गांव निवासी तीन युवकों के खिलाफ लड़कियों के नाम अश्लील पत्र लिखकर उनके छत पर फेंकने व विरोध करने पर धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी संतोष कुमार सिंह ने चुनार कोतवाली में एक जनवरी 2026 को तहरीर दी थी कि उनकी बेटियों के नाम से अश्लील पत्र लिखते हुए गांव के रंजित सिंह उर्फ गुड्डन, अजय उर्फ भोला व शमशेर सिंह छत पर पत्र फेंक रहे हैं। शिकायत पर पुलिस आरोपितों को पुलिस चौकी अदलपुरा ले आई लेकिन देर रात बिना कार्रवाई छोड़ दी। पुलिस से न्याय न मिलने पर पिता ने कार्रवाई के लिए एसपी को 23 फरवरी 2026 को पत्र भेजकर मामले में युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। लेकिन न्याय न मिलने पर 16 मार्च 2026 को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के न्यायालय में कार्रवाई के लिए गुहार लगाई। न्यायालय की ओर से मामले की सुनवाई करने के बाद चुनार पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। चुनार कोतवाली में सोमवार को आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें