हलिया। थाना क्षेत्र के मुडपेली गांव निवासी ओमप्रकाश दूबे ने सोमवार को 12 नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और बलवा के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
ओमप्रकाश दूबे ने आरोप लगाया है कि गांव निवासी गुलाब, पिंटू, राजमनी, संगीता, जगनी, रविता, विकास, कुलदीप, पंकज तथा मध्यप्रदेश के बरही गांव, थाना हनुमना निवासी बड़कू, छोटू और लालू समेत छह अज्ञात लोग गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। इससे सिर, हाथ और पैर में गहरी चोट लगने से वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर 18 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।