मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा स्थित गोपालपुर टोल प्लाजा पर बिना टोल दिए इमरजेंसी लाइन से जाने से मना करने पर टोलकर्मी की पिटाई मामले में पुलिस ने मंगलवार को आशीष मिश्रा पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के बबुरा निवासी गोपालपुर टोल प्लाजा के बैरियर मैन अरुण मोदलवाल ने सोमवार को बताया कि रविवार को आशीष मिश्रा थार गाड़ी लेकर आए। वह इमरजेंसी मार्ग से निकलना चाहते थे। यह वीआईपी व एंबुलेंस के लिए है।