फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक बिक्री में अनियमितता में चार के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। टाप 20 में से रविवार को चार उर्वरक बिक्रेताओं के खिलाफ अनियमितता के चलते प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कहा गया कि इन बिक्रेताओं ने नियमों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन

उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी चुनार व तहसीलदार चुनार, भूमि संरक्षण अधिकारी, तहसीलदार मड़िहान, लालगंज तथा जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति की टीम ने इन एजेंसियों की जांच की। इसमें लहंगपुर स्थित मे. शारदा खाद भंडार के प्रो. विजय मौर्य ने गायत्री को एक सौ 80 बोरी, सरिता मौर्य को डेढ़ सौ बोरी, धीरज कुमार को एक सौ 40 बोरी तथा प्रभावती देवी को एक सौ 40 बोरी यूरिया बेचा जो कि पंजीकृत किसान नहीं हैं। साथ ही इतनी अधिक मात्रा में यूरिया बिक्री भी अधिनियम का उल्लंघन है। इसी प्रकार अदलहाट में मे. महादेव खाद भंडार, राहकला में मे. मौर्या खाद भंडार तथा नरायनपुर के मे1 आनंद खाद भंडार के द्वारा भी अनियमितता की गई। इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई।
आज आएगी इफ्को की रैक
मिर्जापुर। जिले में 31 अगस्त की शाम तक इफ्को के यूरिया की रैक आ जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि इससे जिले को 18 सौ एमटी यूरिया मिलेगी। एक सितंबर से जिले की सभी समितियोंत और एग्री जंक्शन व बाजार सेंटर पर भी यूरिया उपलब्ध होगा। कृषि अधिकारी ने कहा कि किसान भाई चिंतित न हो, इसके तीन- चार दिन बाद ही दूसरी रैक भी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें