फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही के चलते उंगली काटने की नौबत

Thu, 13 Apr 2017 12:21 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
बच्चे के साथ माता-प‌िता
विज्ञापन

विज्ञापन
गनेशगंज मोहल्ले के एक दंपति ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर महिला अस्पताल की एक डाक्टर व नर्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। आरोप है कि  डाक्टर व  नर्स की लापरवाही के चलते उनके नवजात शिशु की दाहिने हाथ की उंगली कटने की नौबत आ गई है।

गनेशगंज निवासी पियूष सोनी ने जिलाधिकारी को सौंप गए प्रार्थना में बताया कि 23 मार्च को उसने अपनी पत्नी को डिलेवरी हेतु जिला महिला चिकित्साल में भर्ती कराया था।  महिला डाक्टर ने देखकर उसका तत्काल डिलेवरी कराने की बात कही थी। उनकी ड्यूटी समाप्त होने पर एक पुरूष डाक्टर आए। जिन्होंने पत्नी की हालत अधिक खराब बताई और कहा कि दस हजार रुपया देने पर उसका इलाज हो पाएगा। पैसा नहीं देने पर डाक्टर ने डिलवेरी नहीं कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन इसका पता चलने पर महिला डाक्टर ने नर्स को फटकार लगाते और डिलीवरी कराई। एक बेटा पैदा हुआ। डाक्टरों ने बताया कि शिशु ने गंदा पानी पी लिया है। बच्चे को आईसीयू में भर्ती कराया गया। उसकी की हालत खराब हो गई। इलाहाबाद ले गया तो वहां के डाक्टर ने बताया कि डाक्टरों व नर्स की लापरवाही के चलते ऐसा हुआ है। बताया कि बच्चे के हाथ में इंफेक्शन फैल गया है। इसलिए उसके हाथ की ऊंगली काटनी पड़ेगी तभी ठीक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें