फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मंडल में बिना नंबर प्लेट के चल रहे 97 वाहनों का चालान, 26 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बिना नंबर प्लेट के चल रहे ट्रक और डंपर वाहन के खिलाफ मंडल के तीनों जिलों में चलाए जा रहे अभियान के तहत 97 वाहनों का चालान किया गया। 26 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। इसमें 6.69 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया। आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ला ने बताया कि नौ से 11 नवंबर तक मंडल के मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही जिले में बिना नंबर प्लेट के चल रहे डंपर और ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें मिर्जापुर में बिना नंबर प्लेट के 59 ट्रक व डंपर का चालान किया गया। 10 वाहन सीज किए गए। 3.54 लाख रुपये शमन वसूला गया। सोनभद्र जिले में बिना नंबर प्लेट के 26 ट्रक और डंपर का चालान किया गया। 13 वाहन सीज किए गए। 2.12 लाख रुपये शमन वसूला गया। भदोही जिले में बिना नंबर प्लेट के 12 ट्रक और डंपर का चालान किया गया। तीन वाहन को सीज किया गया। 1.03 लाख रुपये शमन वसूला गया।
विज्ञापन


फिटनेस और टैक्स बकाया में सात वाहन सीज
मिर्जापुर। परिवहन विभाग ने बुधवार को अभियान चलाकर फिटनेस फेल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इसमें सात वाहनों को फिटनेस फेल और टैक्स बकाया में सीज किया गया। एआरटीओ विजय प्रकाश ने बताया कि बुधवार को अभियान चलाया गया। इसमें चुनार थाने में एक, बरकछा पुलिस चौकी में क्षेत्र में एक, पड़री में एक और करनपुर चौकी क्षेत्र में चार वाहनों को पकड़कर सीज किया गया। इनका टैक्स बकाया और फिटनेस फेल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें