चील्ह। रिपेयरिंग रिपोर्ट आने के बाद सात नवंबर से शास्त्री सेतु पर भारी वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया। बड़े वाहनों के चलने के बाद शुक्रवार को पुल की अंतिम टेस्टिंग की ।
टीम में आईआईटी के इंजीनियर केके पाठक, सहायक अभियन्ता ब्रिज कारपोरेशन रियाज हुसैन, सुपरवाइजर पंकज यादव, साइड इंजीनियर आशीष जयसवाल, राजू राय आदि रहे। केके पाठक ने बताया कि पुल यातायात के लिए चालू कर दिया गया है। फाइनल टेस्टिंग की गई है। पुल भारी वाहनों के लिए एकदम दुरुस्त है।