फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पांच किलोमीटर की दौड़ में अरविंद रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के आनंदीपुर मगन दीवाना पहाड़ के पास शुक्रवार को यदुवंशी स्पोर्टिंग क्लब की ओर से कमलेश यादव की अध्यक्षता में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

तीन चरणों में हुई प्रतियोगिता के प्रथम चरण में पांच किलोमीटर की दौड़ में खगीपुर के अरविंद यादव, द्वितीय चरण में तीन किलोमीटर दौड़ में सोनभद्र के बाबूलाल राजभर तथा सोलह सौ मीटर की दौड़ में गाजीपुर के चैंपियन यादव प्रथम रहे। तीनों विजेताओं को रेंजर साइकिल उपहार स्वरुप प्रदान किया गया। इसी क्रम में उप विजेता को फर्राटा पंखा तथा तृतीय स्थान पर प्रेस तथा सांत्वना पुरस्कार में मेडल शील्ड देकर सम्मानित किया गया।मुख्य जिला पंचायत सदस्य राम मनोहर उर्फ गुड्डू, विशिष्ट अतिथि विजय कुमार यादव एवं मुमताज अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें