फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जनगणना में 33 प्रश्नों की जानकारी मोबाइल एप पर भरें

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रमुख जनगणना अधिकारी ने जनगणना प्रक्रियाओं के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। प्रमुख जनगणना अधिकारी और जिला मजिस्ट्रेट पवन कुमार गंगवार ने सोमवार को सावित्री बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे जनगणना प्रगणकों के प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। कहा कि जनगणना के दौरान प्रगणक 33 प्रश्नों की जानकारी मोबाइल एप पर भरें।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रगणकों को डिजिटल मोड के माध्यम से मकान सूचीकरण, गणना के विशेष प्रशिक्षण में प्रमुख बिंदुओं के साथ मकानों व घरों की सूची बनाने के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी। कहा कि प्रशिक्षण में उपस्थित सभी प्रगणक प्रशिक्षण के दौरान तन्मयता के साथ प्रशिक्षण सीख लें। ताकि फील्ड में किसी प्रकार की परेशानी न हो। मास्टर ट्रेनर की ओर से जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी और पहलुओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसमें प्रगणकों को घर-घर जाकर सूचनाएं एकत्र करने की प्रक्रिया डेटा संकलन डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा गोपनीयता को बनाए रखने के बारे में जानकारी दी जा रही है। सात मई से 21 मई 2026 तक स्वगणना की जानी है। स्वगणना के बाद 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों के मकान की स्थिति, आवश्यक सुविधाएं जैसे पानी, शौचालय, वाहन आदि को एप में सही तरीके से भरेंगे। जिला जनगणना अधिकारी व अपर जिला मजिस्ट्रेट अजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, एआर कोऑपरेटिव अमित पाण्डेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें