हलिया। कटाई गांव में भूत-प्रेत के चक्कर में मंगलवार को मारपीट हो गई। मारपीट में घायल महिला ने गांव निवासी तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के कटाई गांव निवासी संतोष यादव की पत्नी तिजिया ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी मठल्लू, मुलायम, मरचाई घर पर आकर भूत-प्रेत का आरोप लगाते हुए गाली देने लगे। मना करने पर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि भूत-प्रेत के मामले को लेकर मारपीट हुई है। घायल महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।