फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आठवीं तक की मान्यता के बाद भी हाईस्कूल की चल रही कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मान्यता के बगैर चल रहे विद्यालयों की एक अप्रैल से जांच की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने नगर विकास खंड के बरकछा खुर्द स्थित एक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में हाईस्कूल तक की कक्षाएं संचालित होती मिलीं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय को मदरसा बोर्ड से कक्षा आठ तक की मान्यता प्राप्त है, लेकिन मौके पर कोई अभिलेख नहीं प्रस्तुत किया गया। बीएसए ने भिस्कुरी में भी एक विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां भी हाईस्कूल तक की कक्षाएं संचालित हो रही थीं। बीएसए ने दोनों विद्यालयों के प्रबंधन को मान्यता के अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा। साथ ही मान्यता नहीं होने पर नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बीएसए ने मान्यता के बगैर चल रही अतिरिक्त कक्षाएं अविलंब बंद करने की हिदायत दी। चेतावनी दी गई कि भविष्य में अमान्य कक्षाओं का संचालन मिला तो विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बीएसए ने बताया कि हाईस्कूल की कक्षाएं चल रही थीं। उसको बंद करा दिया गया है। मान्यता संबंधी अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें