फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। जिले की सीमा पर स्थित सोनभद्र के सरंगा गांव में बृहस्पतिवार की रात को आई बरात में आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर घराती और बराती भिड़ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दो को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। चंदौली जिले के नौगढ़ से बृहस्पतिवार को सोनभद्र के सरंगा गांव में बरात आई थी। बरातियों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवक स्टेज पर चढ़कर ऑर्केस्ट्रा में महिला कलाकारों के साथ नाचने लगे। मना करने पर घरातियों और बरातियों में विवाद होने लगा। मामला बढ़ने पर लाठी-डंडे चलने लगे। इससे बरात में आए नौगढ़ निवासी गोविंद, महावीर, राजेंद्र व विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजगढ़ पहुंचाया गया, जहां से महावीर और गोविंद को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें