फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जमीन संबंधी विवाद में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के खोराड़ीह गांव में रविवार की रात जमीन संबंधी विवाद में भाइयों के बीच मारपीट हो गई। कुल्हाड़ी व फावड़ा से हुई मारपीट के दौरान एक बालक व दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खोराड़ीह गांव में सगे भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के बीच लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व फावड़ा से मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान कलपत्ती (34), मलखान (38), रवि (12), गोरख (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के किशोर (35), भगवानी (32) भी घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां इलाज किया जा रहा है। गोरख के सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। दोनों पक्ष की तरफ से राजगढ़ थाने में तहरीर दी गई है। राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि खोराडीह गांव में जमीन संबंधी विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट हुई है। मारपीट की घटना में छह लोग घायल हैं। दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें