राजगढ़। थाना क्षेत्र केधनसिरिया ग्राम पंचायत के सतौहापुरवा में जमीन संबंधी विवाद में शनिवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के सतौहा गांव में दो पक्षों में लंबे समय से जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा है। शनिवार की रात खेत की जोताई को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद शांत होने के बाद शनिवार को देर रात एक पक्ष ने गोलबंद होकर दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-़डंडों से हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में जोखन (55), दिनेश (37), राधेश्याम (50) व धनसीरिया गांव निवासी रामचंद्र (50), मंजू (40) समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों ने राजगढ़ थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने सभी को पहले इलाज कराने के लिए अस्पताल भेजा। दोनों पक्ष के सभी घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष राणा प्रताप ने कि बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।