फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जमीन संबंधी विवाद में मारपीट, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के मझियार गांव में शनिवार को देर शाम जमीन संबंधी विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्ष के 11 लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के मझियार गांव निवासी अमरनाथ पाल का अपने भतीजे भीमराज से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। शनिवार को विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के 60 वर्षीय अमरनाथ, 32 वर्षीय रिंकलाल, 30 वर्षीय सिंटलाल, 27 वर्षीय पिंटलाल, 16 वर्षीय आरती व दूसरे पक्ष के 35 वर्षीय भीमराज, 32 वर्षीय अमरजीत, 37 वर्षीय प्रतिमा, 35 वर्षीय नेंसी, 30 वर्षीय सबिता, 28 वर्षीय उषा घायल हो गई। पुलिस ने सभी का उपचार कराया। थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें