फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सिकटा गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद के पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से ईंट-पत्थर, लाठी डंडे चलने लगा। इसमें दोनों पक्षों के कुल 11 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दिया। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया।
विज्ञापन

सिकटा गांव निवासी श्याम नारायण तिवारी व रवींद्र पांडेय के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चला आ रहा था कि शुक्रवार को रवींद्र पांडेय के पक्ष के लोग विवादित भूमि की जोताई कर रहे थे। दूसरे पक्ष के श्याम नारायण तिवारी के लोगों ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें प्रथम पक्ष की ओर से श्याम नारायण तिवारी (62), कृष्णचन्द्र (30), श्याम कुमारी (50), आशुतोष (29), सत्यनारायण (65) और दूसरे पक्ष की ओर से पारसनाथ (50), रवींद्र प्रसाद पांडेय (35), विनीता(28), प्रियंका(22), निर्मला (45) को चोटें आईं। दोनों पक्षों ने थाने में आकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें