फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अश्लील गाना बजाने पर मारपीट, तीन घायल

Fri, 10 Mar 2023 12:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। जिगना और विंध्याचल थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बुधवार की शाम मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों का उपचार कराकर जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम बहुती मय चकचौरा (श्रीनिवासधाम) में बुधवार को होली पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के दो भाई घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई भेजा है। बहुती गांव में जीतनारायण के लड़के सुरंजन व सूरज डीजे पर होली गीत बजा रहे थे। पड़ोसी ने अश्लील गाने बजाने पर डीजे बंद करने को कहा। नहीं मानने पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें सूरज (22) व सुरंजन (18) घायल हो गए। थाना प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि चार के खिलाफ नामजद तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना विंध्याचल थाना क्षेत्र के नीबी गहरवार की मुसहर बस्ती का है। तीन युवकों ने नशे में धुत होकर महिलाओं और लड़कियों के साथ अश्लील हरकत लगे। लोगों ने विरोध किया, फिर भी वे नहीं मान रहे थे। इससे नाराज बस्ती के लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। गोड़सर पांडेय गांव निवासी दो युवक भाग गए। तीसरे युवक नीरज उर्फ नियाज (32 ) को लोगों ने लिया। मामले की सूचना पाकर पहुंचे नदिनी चौकी प्रभारी जितेंद्र गिरी ने युवक को पकड़कर थाने भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामला दूसरे समुदाय का होने के कारण पुलिस अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें