जमालपुर। क्षेत्र के ओडी गांव में उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की माता रामा देवी के निधन के बाद बृहस्पतिवार को प्रदेश के नेताओं और अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह ओडी गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर राज्यमंत्री ने ओडी-अदलहाट मार्ग की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। शोक व्यक्त करने वालों में चुनार विधायक अनुराग सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, रमाशंकर सिंह, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा प्रदेश महामंत्री कौशलेंद्र सिंह, सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, आनंद सिंह बंटू, काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, राजगढ़ ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह, रामजनम कुशवाहा, धीरेंद्र सिंह, नरसिंह चौहान, धीरज सिंह जोशी, पटेल संदीप गुप्ता आदि शामिल थे।