फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो पक्षों में मारपीट, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के रोडवेज परिसर के पास स्थित प्राइमरी पाठशाला के पीछे कोलान बस्ती में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईट-पत्थर चले। मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। एक पक्ष से दो और एक पक्ष से एक की हालत गंभीर होेने पर उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। विंध्याचल पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोलान बस्ती में रविवार के दोपहर बच्चों के विवाद में परिजन आपस में भिड़ गए। एक पक्ष से सुनीता देवी (38), पारस कोल (36), गोलू कोल (19), सौरभ कुमार (3) गंभीर रूप से घायल हो गए। सुनीता देवी को गंभीर रूप से घायल होने पर मंडल चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष से निर्मला देवी (45), नीरज (17), अर्जुन (16) घायल हो गए। निर्मला देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मंडल चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मारपीट की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर धाम चौकी प्रभारी राकेश कुमार पांडेय पहुंचे। सुनीता देवी के पति राजेश कुमार कोल ने विंध्याचल कोतवाली में तहरीर दी। दूसरे पक्ष की ओर से विंध्याचल पुलिस को अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि बच्चों के विवाद में मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें