फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंगः मिर्जापुर में घट रही नये मामलों की संख्या, आज 26 केस, महिला समेत चार की मौत

Mon, 17 May 2021 07:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर में लगभग डेढ माह बाद सबसे कम 26 संक्रमित मिले। इससे पहले रविवार को 42 और शनिवार को 44  संक्रमित मिले थे। रविवार को 102  के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस की संख्या 780 हो गई है। 
 
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले में टीकाकरण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है, पर मौत का ग्राफ बढ़ा है।  सोमवार 26 संक्रमित मिले और  कोरोना से एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। लगभग डेढ माह बाद सबसे कम 26 संक्रमित मिले। इससे पहले रविवार को 42 और शनिवार को 44  संक्रमित मिले थे।

विज्ञापन


रविवार को 102  के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस की संख्या 780 हो गई है। सोमवार को 26 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 660 हो चुकी है।  102 लोगों को स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। अब तक नौ हजार 790 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। सोमवार को चार की कोरोना से मौत हो गई।

इसमें पटेहरा के हडौरा निवासी 62 वर्षीय वृद्ध की प्रयागराज में मौत हुई। लालगंज के चरखी कला निवासी 70 वर्षीय वृद्धा, रतनगंज निवासी 48 वर्षीय पुरुष, सुरेखापुरम कालोनी निवासी 77 वर्षीय पुरुष की एल-टू अस्पताल में मौत हुई है। जिले में अब तक 90 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय 29 मरीज हैं।

विज्ञापन

विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में दो  मरीज है। 644 लोग होम आईसोलेशन में है। 82 दूसरे जिले में भर्ती है। 23 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को दो हजार 600 की रिपोर्ट आई है। 26 संक्रमितों में 18 पुरुष और आठ महिला संक्रमित पाई गई है।

जिले में अब तक चार लाख 82 हजार 747 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 81005 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 742 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 89006 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 402 हाट स्पाट है। 307 ग्रामीण और 95 शहरी क्षेत्र में है। 12 मरीज निजी कोविड केयर सेंटर में भर्ती हुए है। 
विज्ञापन

मिर्जापुर में कोरोना, एक नजर में आंकड़े 

 
  • संक्रमित मिले- 26
  • स्वस्थ्य हुए- 102
  • आज मौत- 04
  • कुल संक्रमित- 10660 
  • अब तक स्वस्थ- 9790
  • अब तक मौत-90
  • एक्टिव केस-780
  • हाट स्पाट- 402
  • एल-टू- आईशोलेशन- 29
  • होम आईसोलेशन- 644
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें