फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक घंटे तक जमकर हुई बारिश, सड़कों पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद जिले के ज्यादातर इलाकों में लगभग एक घंटे तक जमकर बारिश होने से लड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया। रेलवे पुल के नीचे पानी भर जाने से यातायात प्रभावित रहा। वाहन सवार कई घंटे तक परेशान रहे। उधर, बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। धान की फसलों में भी जान आ गई है।
विज्ञापन

बारिश के चलते जिला अस्पताल गेट तथा आसपास स्थित सड़क की पटरियों के अलावा रमईपट्टी, रामबाग, रोडवेज परिसर, रेलवे स्टेशन परिसर, आवास विकास कॉलोनी के निचले इलाकों में पानी भर गया। संग मोहाल तेलियागंज मार्ग पर रतनगंज स्थित एक स्कूल से मुकेरी बाजार मोड़ तक सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाने से वाहन सवार व पैदल आवागमन करने वाले परेशान रहे। पानी भर जाने पर कई लोगों के वाहन बंद हो गए। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शास्त्री पुल के नीचे विंध्याचल मार्ग पर ओझला तक जगह-जगह सड़क पर पानी भर गया। नटवा, विंध्याचल स्थित रेहड़ा चुंगी, दूधनाथ चुंगी रेलवे पुल के नीचे पानी भर जाने से राहगीर व दर्शनार्थी परेशान रहे। कई लोग पैदल ही रेललाइन पार करते दिखे। मां विंध्यवासिनी मंदिर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों में शामिल पुरानी वीआईपी मार्ग पर भी पानी भर गया। इससे पैदल श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ा। लोग गलियों के रास्ते मंदिर की ओर पहुंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें