हलिया। समितियों पर खाद न होने से किसान परेशान हैं। दुकानों से महंगे दाम पर यूरिया खरीदने के लिए विवश हैं।
किसानों की सुविधा के अनुसार हलिया विकासखंड में खाद बीज वितरण के लिए 10 समितियां बनाई गई हैं। इसमें कहुगी कलां, हर्रा, सिकटा, भटवारी, दिघिया, महूगढ़ी, बबूरा कलां, भीटहा व बरौंधा आदि हैं। लेकिन किसानों को बाजार से ऊंचे दामों पर यूरिया खरीदना पड़ रहा। बारिश होने के कारण सिंचित तथा असिंचित क्षेत्रों में यूरिया खाद की इन दिनों बहुत ही जरूरी है। समिति पर खाद न होने के कारण 425 से 450 रुपये की दर से यूरिया खरीदनी पड़ रही। किसानों में सिकटा गांव निवासी लल्लन तिवारी, सत्यनारायण तिवारी, विजय नारायण तिवारी तथा सोनगढ़ा गांव निवासी प्रशांत कुमार, विश्वनाथ, केवला प्रसाद व मोतीलाल आदि का कहना है कि जरूरत के समय समितियों पर खाद गायब हो जाता है। सिकटा समिति सचिव मोतीलाल ने बताया कि खाद उपलब्ध नहीं है।