फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी विवि की प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने साबित किया दबदबा

विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियाें के साथ कुलपति प्रो. शोभा गौड़ व अन्य, सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विवि में रविवार को कर्नाटक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दबदबा बनाया।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उजाला मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कल्पना द्विवेदी, रेनू चौहान संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। अर्चना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में कल्पना द्विवेदी ने प्रथम, आयुष यादव ने द्वितीय और शीलू पाठक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनामिका प्रथम, वंदना द्वितीय और उजाला तीसरे स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में प्रीति यादव प्रथम, उजाला व श्याम जीरा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। आंचल मौर्य, प्रिया मौर्य और क्षमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर एवं मॉडल प्रतियोगिता में सौरभ कुमार, मनीष भारती और आरती मौर्य ने अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। इस अवसर पर कुलसचिव राम नारायण, वित्त अधिकारी गिरीश कुमार, सहायक कुलसचिव अखिलेश मिश्र, पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. अतुल किशोर शाही, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. आशुतोष राय, डॉ. विभा रानी सिंह एवं डॉ. जिया परवीन सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें