पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के पियूरी गांव में सोमवार की रात करंट लगने से महिला झुलस गई। उसे उपचार के लिए पटेहरा पीएचसी में भर्ती कराया गया। क्षेत्र निवासी 36 वर्षीय सविता पत्नी गोपाल रात में मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर को बोर्ड में लगा रही थी। इस दौरान अचानक चार्जर में करंट उतरने से महिला चपेट में आ गई। इससे वह झुलस गई। परिजन आनन-फानन में उसे पटेहरा पीएचसी ले गए।