फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पलटने से पिता की मौत, पुत्र समेत दो घायल.

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। पिंडदान कर वापस लौटते समय मड़िहान थाना क्षेत्र में कंचनपुर स्थित नहर के पास बाइक पलटने से अधेड़ की मौत हो गई। पुत्र समेत दो लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर दोनों मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के हरदीखुर्द निवासी 28 वर्षीय जय प्रकाश यादव, पिता 55 वर्षीय श्रीनाथ उर्फ छल्ला यादव व गांव के 46 वर्षीय बनारसी गोंड के साथ बाइक से चुनारी बांध गया था। वहां पर उसके पिता ने पिंडदान किया। पिडंदान के बाद तीनों वापस लौट रहे थे। कंचनपुर स्थित नहर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक नहर में पलटने से श्रीनाथ के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल जय प्रकाश और बनारसी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत बिगड़ने पर दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें