फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पिकअप के टक्कर से साइकिल सवार पिता-पुत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअराजगढ़। थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार पिता व गर्भवती पुत्री को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से साइकिल सवार पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसीरिया गांव निवासी रामबली (42) की गर्भवती पुत्री पूनम (22) के पैर में मोच आ गया था। जिसका इलाज कराने के लिए रामबली अपनी पुत्री पूनम को साइकिल पर बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य राजगढ़ जा रहा था। जैसे ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ संपर्क मार्ग के पास पहुंचा तभी मिर्जापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दिया। पिकअप के धक्के से साइकिल सवार पिता-पुत्री 10 फिट दूर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित पिकअप सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। पिकअप के पेड़ में टकराने पर हुई आवाज को सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गनीमत रही कि दुकान के सामने पेड़ था। अन्यथा तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप दुकान में घुस जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा देख पिकअप चालक आनन-फानन में पिकअप को बैक किया। बैक करते हुए पिकअप घायल घायल गर्भवती पूनम के पैर को कुचलते हुए सोनभद्र की ओर फरार हो गया। हादसे में पूनम का एक पैर टूट गया। ग्रामीण आनन-फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पिता पुत्री की हालत अत्यंत गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें