फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का हित पीएम मोदी के लिए सर्वोपरि : अरुण सिंह

विज्ञापन
गोष्ठी को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
हलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हित में अमेरिका की धमकी के आगे झुकने वाले नहीं हैं। विश्व की कोई भी ताकत क्यों न हो जहां किसान अहित की बात आएगी वहां प्रधानमंत्री कोई समझौता नहीं करेंगे। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने रविवार को धानुका एग्रीटेक लिमिटेड व गिरिजापुर सेवा समिति द्वारा एक दिवसीय (ट्रांसफार्मिंग इंडिया थ्रू एग्रीकल्चर) कार्यक्रम के दौरान किसानों को संबोधित कर रहे थे। राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने से प्रधानमंत्री झुकने वाले नहीं हैं। अमेरिका अपना गेहूं भारत में बेचना चाहता है। वह चाहता है कि दूध का पाउडर निर्यात होकर भारत जाए। हमारे देश में करोड़ों की संख्या में किसान पशुपालन कर दूध, मक्खन व घी बेच रहे हैं। जब अमेरिका से पाउडर वाला दूध बीस रुपए में आ जाएगा तो यहां के पशुपालक क्या करेंगे। धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. आरजी अग्रवाल ने किसानों को मिट्टी की जांच के बाद ही खेतों में रासायनिक उर्वरक प्रयोग करने की नसीहत दी। कहा कि खेतों में बोआई के समय अच्छी क्वालिटी के बीज का चयन करें। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने किसानों को तमाम कृषि योजनाओं के बारे में बताया। बीएचयू के कृषि वैज्ञानिक डॉ. श्रीराम सिंह, बीके मिश्र ने किसानों को तकनीकि खेती के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर पटेल, एमएलसी विनीत सिंह, धनंजय पांडेय, सुधीर सिंह, श्याम बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें