फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शिकायत का पन्ना फाइलों में दबा, सड़क पर बिखरा कूड़ा-कचरा

विज्ञापन
तड़कापुर में तालाब के किनारे फैला कूड़ा-कचरा।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। इस बार बारिश होने से शहर से गांव तक जगह-जगह कूड़ा, गंदगी और जलभराव की समस्या बढ़ गई है। इससे लोग परेशान हैं। मौसम में बदलाव के कारण वार्डों में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मुख्यालय परिसर की नालियां में कई दिनों से जाम है। इससे बदबू के साथ-साथ मुख्यालय क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। शिवपुरी कॉलोनी, तड़कापुर टेढ़वा में भी यही हाल है। जीआईसी इंटर कॉलेज के सामने बीएलजे खेल मैदान में बारिश का पानी लगा है। नगर पालिका एक महीने से जमे पानी को अभी तक नहीं निकाल पाई है। तड़कापुर टेढ़वा में तालाब के चारों ओर कूड़े का ढेर लगा है। स्थानीय निवासी चंद्रशेखर सोनकर, कोलई बनवासी व मैना देवी ने बताया कि सभासद व नगर पालिका को कई बार लिखित व मौखिक रूप से समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोग बुखार, बदन दर्द, जुकाम और खांसी से से पीडित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें